Ghazipur News: गोशालाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – Hindustan

Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में गोशालाओं के बेहतर संचालन और गोवंश संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सैदपुर, देवकली और सादात ब्लॉक की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि जिन गोशालाओं में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां तत्काल टीनशेड का विस्तार कराया जाए। ताकि बारिश और गर्मी के मौसम में गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने छोटे बछड़ों और बड़े गोवंश के लिए अलग-अलग शेड बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे सभी पशुओं को पर्याप्त चारा और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि जहां हरे चारे के लिए भूमि की कमी है, वहां लेखपालों के माध्यम से सरकारी या उपलब्ध भूमि चिन्हित कर चारा उत्पादन कराया जाएगा। यदि कोई किसान गोशालाओं को हरा चारा उपलब्ध कराना चाहता है तो उससे तीन रुपये प्रति किलोग्राम की निर्धारित दर पर अनुबंध कर नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। एसडीएम ने सभी गोशालाओं में पर्याप्त पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, पानी की टंकियों की नियमित सफाई और क्लोरीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। पशु चिकित्सकों को नियमित निरीक्षण कर बीमार गोवंश का समय से उपचार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी गोशालाओं के प्रभारी चिकित्सक, संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ और सैदपुर ब्लॉक से भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News