Sitamarhi News: आमोद कुमार सीतामढ़ी। जल-जीवन-हरियाली दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मॉडल सीतामढ़ी उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी एक-एक शिक्षक और छात्र को सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना है।
पौधरोपण कार्यक्रम के प्रभारी जीतेंद्र माधव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे धरती के जीवन का आधार हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे विद्यालय के साथ-साथ अपने घरों और आसपास भी कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण, हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के बिना स्वस्थ भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। यदि प्रत्येक छात्र एक पौधे की जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। प्राचार्य बैद्यनाथ बैठा ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे भविष्य में विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व का भी एहसास कराएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित सिंचाई और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरीय शिक्षक मो. आफताब आलम, इंद्रदेव राय, रामकृपाल प्रसाद, देवेंद्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार, अंजूम रेजा, मनीषा कुमारी, माधुरी कुमारी, कविता कामनी, खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनाने का वादा किया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play