Basti News: कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपने पति पर बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। अंबेडकर नगर की रहने वाली एक महिला, वर्तमान में कलवारी थानाक्षेत्र में रह रही है। उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह, उनकी एक 15 वर्षीय और एक 16 वर्षीय बेटियों के साथ दुष्कर्म करता है।
इसकी जानकारी उन्हें गत 14 जून को मिली। इससे उनकी दोनों बेटियां काफी डरी व सहमी रहती हैं। पति उनको धमकी देता है कि अगर किसी से कुछ बताओगी तो जान से मार देंगे। इस कृत्य की जानकारी होने के बाद से पति घर से भाग गया था। लेकिन अब वह फिर से घर लौट आया है। पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए पति के साथ ही ससुराली भी अलग-अलग फोन नंबरों से फोन कर धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कलवारी ने बताया कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play