आर्चर vs वैभव की जंग ने मचा दिया तहलका, IPL नेट्स में बिछाया जाल, इंग्लैंड में किया शिकार – AajTak

Feedback
वैभव सूर्यवंशी और इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच शुरू हुई टक्कर अब क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा महज 22 सेकंड का एक वीडियो इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहा है.
वीडियो में आर्चर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. अब मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर जो कुछ हुआ, उसके बाद इस वीडियो की चर्चा फिर तेज हो गई है.
आईपीएल 2026 के दौरान जब जोफ्रा आर्चर से पूछा गया था कि वह नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को कहां गेंदबाजी करने की योजना बना रहे हैं, तो उनका जवाब था, ‘I’ll tell you that after the end of the IPL.’ यानी, ‘मैं इसका जवाब आईपीएल खत्म होने के बाद दूंगा.’ उस वक्त यह बयान रहस्यमय लगा और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
एक अच्छा खिलाड़ी बहुत दूर की सोच रहा होता है l आईपीएल मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को पहचान चुका था और यही कारण था कि वहा प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी को 100 से अधिक गेंद फेंकता था l और हुआ भी वही, इंग्लैंड दौरे के दौरान जोफ्रा आर्चर वैभव… pic.twitter.com/faiHBXKJi9
अब इंग्लैंड दौरे पर आर्चर ने अपने प्रदर्शन से उस बयान को फिर सुर्खियों में ला दिया है. मौजूदा टी20 सीरीज में वह वैभव सूर्यवंशी को दो बार आउट कर चुके हैं. ऐसा लगने लगा है कि जिस चुनौती की शुरुआत नेट्स में हुई थी, वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले का रूप ले चुकी है.
हालांकि इस कहानी का दूसरा पहलू भी उतना ही दिलचस्प है. वैभव ने भी अपने निडर अंदाज से दुनिया का ध्यान खींचा. सीरीज के एक मुकाबले (जो वैभव का डेब्यू मैच था) में उन्होंने आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया. दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले आर्चर के खिलाफ यह शॉट युवा बल्लेबाज के आत्मविश्वास का बड़ा संदेश था.
This is how you announce yourself. 😤

Vaibhav Sooryavanshi launches Jofra Archer for his first international six. 🚀

Watch #ENGvIND 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels. 📺 #SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/hhOgk8BBtm
… लेकिन आर्चर ने भी जल्दी ही जवाब दिया. अपनी अतिरिक्त गति, उछाल और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर उन्होंने वैभव को लगातार परेशान किया और दो मौकों पर उनका विकेट अपने नाम किया. अनुभवी तेज गेंदबाज ने दिखा दिया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोटी-सी तकनीकी गलती भी भारी पड़ सकती है.
Archer 🆚 Sooryavanshi

Jofra strikes! ☝️

Match Centre: https://t.co/ZWzBgf1rTw pic.twitter.com/Bd44HUbJZB
Wickets in the Powerplay! 👌

A strong start from our bowlers.

Match Centre: https://t.co/y99hHk4MbW pic.twitter.com/CEuKabu6MQ
वायरल हो रहा नेट्स का वीडियो इस प्रतिद्वंद्विता को एक नया संदर्भ जरूर देता है. हालांकि केवल इस वीडियो के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि आर्चर ने उसी समय से वैभव के खिलाफ कोई तय रणनीति बना ली थी. लेकिन इतना जरूर साफ है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की शुरुआत आईपीएल के नेट्स में हुई और इंग्लैंड दौरे पर यह प्रतिद्वंद्विता पूरे क्रिकेट जगत की चर्चा बन गई.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News