Auraiya News: रेलवे फाटक पर अंडरपास की मांग, सौंपा ज्ञापन – Hindustan

Auraiya News: कंचौसी रेलवे फाटक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से परेशान कस्बावासियों ने राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को ज्ञापन सौंपकर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आउटर सिग्नल के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज करीब 20 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार, बीनू शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, शिवम त्रिवेदी सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण वर्षों से अधर में लटका हुआ है।
इसके चलते रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार जाम इतना लंबा हो जाता है कि मरीजों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से लोगों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। कस्बावासियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि रेलवे फाटक पर शीघ्र अंडरपास का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News