प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न विभागों ने प्रथम कटऑफ सूची जारी कर दी। एमकॉम में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 159.60, ओबीसी 142, ईडब्ल्यूएस 144.40, एससी 128 तथा एसटी 98 अंक रखी गई है। एमए समाजशास्त्र में यूआर 176.8, ओबीसी 154, ईडब्ल्यूएस 146, एससी 116 और एसटी 92 अंक निर्धारित किए गए हैं। एमएससी गणित में यूआर 146, एससी 112 और एसटी 108 अंक, जबकि फूड टेक्नोलॉजी में यूआर 156, ओबीसी 130, ईडब्ल्यूएस 110 तथा एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। मनोविज्ञान में यूआर 214, ईडब्ल्यूएस 182.40, एससी 168 तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा एमए अंग्रेजी में यूआर 192, अर्थशास्त्र में यूआर 138, ओबीसी 118, ईडब्ल्यूएस 128, एससी 100.30 तथा एसटी के सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। प्राचीन इतिहास में यूआर 176.70, ओबीसी 160, एससी 147.60 और एसटी 98, जबकि मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में यूआर 176 तथा एसटी 38 अंक कटऑफ निर्धारित की गई है। एमए शिक्षा में यूआर 126, ओबीसी 114, एससी 104.5, ईडब्ल्यूएस 102 और एसटी 63 अंक तथा एम.एड. में यूआर 158, ओबीसी 144, ईडब्ल्यूएस 134, एससी 128 और एसटी 66 अंक कटऑफ जारी की गई है। एम.वोक (मीडिया स्टडीज) में यूआर वर्ग के लिए 118 अंक कटऑफ तय की गई है। अधिकांश विभागों में 10 या 11 जुलाई से 13 जुलाई तक दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई शाम पांच बजे निर्धारित की गई है। वहीं शिक्षा विभाग में काउंसिलिंग 11 और 12 जुलाई को होगी तथा एमवोक (मीडिया स्टडीज) में सत्यापन एवं शुल्क जमा 14 जुलाई को होगा।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play