Noida News: हिंडन को तैरकर पार कर रहा युवक डूबा – Hindustan

Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाला युवक गुरुवार शाम हिंडन को तैरकर पार करते समय डूब गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें उसको तलाशने में जुटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सूरज अपने परिवार के साथ 25 फुटा कॉलोनी स्थित झुग्गियों में रहता है। वह मजदूरी करता है। वह गुरुवार देर शाम हिंडन किनारे पहुंचा। वहां उसने कपड़े उतारे और नदी को तैरकर पार करने के इरादे से उसमें कूद गया। कुछ दूर तक वहां खड़े लोगों को सूरज दिखाई दिया, लेकिन गहरे पानी में पहुंचने पर अचानक वह गायब हो गया।
दोस्तों के अलावा राहगीरों ने शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबता चला गया। लोगों ने युवक की मां और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोर को करीब 10-12 फुट गहरे पानी मे उतारा, लेकिन देर रात तक युवक नहीं मिला। शुक्रवार सुबह को एनडीआरएफ टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। टीम स्टीमर की मदद से करीब तीन किलोमीटर बेसिन क्षेत्र में अभियान चला रही है। देर रात तक युवक का पता नहीं चला। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूरज ने गुरुवार शाम शराब पी थी। उसने हिंडन किनारे खड़े लोगों से कहा था कि वह तैरकर नदी को पार करेगा और वापस आ जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News