Hazaribagh News: मिशन मैदान में चला स्वच्छता का महाअभियान – Hindustan

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक मिशन स्कूल मैदान (सरना स्थल) की खोई हुई गरिमा लौटाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शुक्रवार को महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में यहां एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य मैदान को अतिक्रमण और कचरे से मुक्त कर खेल के योग्य बनाना है। लंबे समय से उपेक्षा के कारण यह मैदान कचरा और झाड़ियों के ढेर में तब्दील हो गया था। अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने भारी मशीनों के जरिए मैदान से कचरा हटाया और समतलीकरण का काम शुरू किया। महापौर अरविंद कुमार राणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मैदान को विकसित कर खेल गतिविधियों का केंद्र बनाया जाएगा।वार्ड पार्षद विकास यादव ने मिशन मोड पर काम करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अगले सात दिनों के भीतर इसे फुटबॉल खेलने योग्य बना दिया जाए। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए नया स्थान मिलेगा और अन्य स्टेडियमों पर खिलाड़ियों का दबाव कम होगा।जिला खेल पदाधिकारी कैलाश कुमार राम ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य के लिए जरूरी कदम बताया। मैदान को फिर से खेल के लायक बनते देख स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मिशन मैदान एक सुंदर और स्वच्छ खेल परिसर के रूप में शहर की पहचान बनेगा। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News