Ghaziabad News: गवाही देने से इनकार करने पर पीटा – Hindustan

Ghaziabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। गवाही देने से इनकार करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच छज्जूराम रोड पर दो युवकों ने उसे रोककर बेरहमी से मारपीट की और वेतन के 21 हजार नकद छीनकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है。
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी समय से उस पर एक मामले में गवाही देने का दबाव बना रहे थे। उसने गवाही देने से मना किया तो दोनों युवकों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ लाठी-डंडों व मुक्कों और ब्लेड़ मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान जेब में रखे वेतन के 21 हजार भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। आरोपियों के नाम विजय व नन्दू बताया गया है।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस घटनास्थल और आरोपों की जांच में जुटी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही आरोपों की जांच कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News