LGBTQ+ लोगों को लिए समंदर में भटक रहा क्रूज शिप, अभिषेक बनर्जी पर HC सख्त; टॉप-5 न्यूज – Hindustan

समलैंगिकता को बढ़ावा देने वाली संस्था द्वारा शुरू की गई क्रूज शिप यात्रा को बढ़ा झटका लगा है। पिछले कुछ दिनों में इस शिप को दो देशों ने लंगर डालने से इनकार कर दिया है। पहले तुर्किए ने पारिवारिक मूल्यों का हवाला देते हुए इसे इनकार किया। शुक्रवार को मिस्त्र ने भी इसे अपने यहां उतरने देने से इनकार कर दिया। इस जहाज पर करीब 2000 समलैंगिक लोग सवार हैं। दूसरी ओर आज भारतीय सुप्रीम कोर्ट में एक शर्मनाक वाकया हुआ। अपनी पिटीशन पर बहस करने पहुंचे एक शख्श ने मुख्य न्यायधीश के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया।

करीब 2000 समलैंगिक लोगों को लेकर दस दिन की यात्रा पर निकला क्रूज शिप (स्कारलेट लेडी) परेशानी में घिर गया है। तुर्किए ने इसे अपने यहां आश्रय देने से इनकार कर दिया था। अब मिस्त्र ने भी इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रूज शिप अब समंदर में नया आसरा खोज रहा है। इस क्रूज शिप पर ब्रॉडवे की मशहूर कलाकार पैटी लुपोन भी शामिल हैं, जिन्होंने तुर्किए और मिस्त्र द्वारा लंगर डालने की इजाजत न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पैटी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया। उन्होंने बताया कि तुर्किए में दिल टूटने के बाद हम मिस्त्र की तरफ जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता ने सीजेआई को गाली देते हुए जज की बेंच के सामने कागजात उछाल दिए, जिससे बवाल मच गया। हालांकि, कोर्ट ने उसकी हालत को देखते हुए उसके खिलाफ कोई भी ऐक्शन नहीं लेने का फैसला किया है। यानी कि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को एक तरह से माफ कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब यह मामला उठाया गया तो मिस्टर प्रबल प्रताप जो इस मामले में दोनों पिटीशनर्स की तरफ से पिटीशनर-इन-पर्सन के तौर पर पेश हुए थे, उन्होंने केस पेश करने के बजाय बेतुकी और असंसदीय बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर…

रैली में भगदड़ के 10 महीने बाद करूर पहुंचे सीएम थलपति विजय ने डीएमके के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने उस भगदड़ को एक सोची समझी साजिश का हिस्सा करार दिया। विजय के आरोपों के बाद डीएमके की तरफ से जवाब दिया गया है। DMK ने आरोप लगाया कि थलपति विजय न सिर्फ झूठा प्रचार कर रहे हैं, बल्कि जनता को भी मूर्ख समझ रहे हैं। बता दें, पिछले साल 27 सितंबर को विजय की रैली में भगदड़ मच गई थी। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार (10 जुलाई) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक और झटका दिया है और निर्देश दिया है कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर डराने-धमकाने वाले बयान देने के मामले में 15 जुलाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट को अपनी आवाज का नमूना दें। कोर्ट ने ये आदेश जारी करते हुए इस मामले में हो रही लेट-लतीफी पर भी नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि TMC सांसद द्वारा अपनी आवाज का नमूना देने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर….

महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुधीर मुनगांटीवार ने अपनी ही सरकार को घेर लिया। उन्होंने सरकार के ऊपर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि आखिर वीर सावरकर को भारत रत्न के लिए नामांकित करने पर देरी क्यों हो रही है? इतना ही नहीं उन्होंने अपना हमला तीखा करते हुए कहा कि सरकार बताए कि क्या सत्ता में आने के बाद उनकी विचारधारा बदल गई है। अगर ऐसा है, तो वह आगे से यह सवाल नहीं उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News