Lucknow News: महिला की हत्या का प्रयास, पांच पर रिपोर्ट – Hindustan

Lucknow News: ठाकुरगंज के बरौरा हुसैन बाड़ी इलाके में रहने वाली लल्ली मिश्रा ने पांच लोगों पर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लल्ली मिश्रा ने बताया कि जेठानी सुभाषिनी ने एक पिल्ला पाला है। वह आए दिन उनके गेट के सामने गंदगी करता है। आरोप है कि छह जुलाई की दोपहर 12 बजे जब उन्होंने जेठानी से पिल्ला को बांध कर रखने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं वहां पहुंचे जेठानी के बेटा सत्यम, पति सत्येंद्र, ससुर रामआसरे और सास सुमन ने उन्हें बाल पकड़ कर उन्हें पीटा।
मगर परिवार सदस्य होने के कारण पीड़िता ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके अगले दिन सुबह करीब 6:30 एक बार फिर जेठानी ने पिल्ला जानबूझकर उनके गेट के सामने पहुंचा दिया। उसने गंदगी कर दी। लल्ली ने बताया कि उन्होंने गंदगी साफ करने के बाद जब दोबारा जेठानी से शिकायत की तो वह और अन्य आरोपी फिर से उन्हें पीटने लगे। आरोपियों ने दुपट्टे से उनका गला कसना शुरू कर दिया। किसी तरह से उन्होंने खुद को बचाया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी घर पहुंचे। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मारपीट के दौरान उनके काफी चोटें आई। इंस्पेक्टर ओमबीर चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News