देवरिया, निज संवाददाता। जन जागरूकता एवं नामांकन शिविर में वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण का शुक्रवार को केन यूनियन सभागार में फ्रेंचाइजी समूह द्वारा आयोजित जन जागरूकता अभियान व नामांकन शिविर के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान नीरज शाही ने किया।इसमें केन यूनियन के संचालक मंडल, परिषद के सदस्य सहित फ्रेंचाइजी स्वयं सहायता समूह के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विशेष कर पूर्वांचल के किसानों की निधि है। गन्ना जो पूर्व की सरकारों द्वारा इसको तोड़ने का काम किया गया लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार चीनी मिलों को बढ़ावा व गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने के साथ ही साथ उनकी आय में वृद्धि को लेकर भी संकल्पित है।
जिसके तहत गन्ना किसानों के अंदर वित्तीय साक्षरता कैसे आए उनके आय के स्रोत कैसे बढ़े साथ ही साथ गन्ना किसानों के नामांकन सदस्यता अधिक से अधिक हो जो इस शिविर के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सचिव मोतीराम को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में संचालक मण्डल सदस्य हरेराम मल्ल, राजेंद्र शाही, जितेन्द्र सिंह, शैल सिंह ,सचिव मोती राम, गंगा शरण पांडे, बृजेश तिवारी, रवि पाल, राजू गौड़, गुड्डू पहलवान, प्रेम प्रकाश चौरसिया, बीरबल शर्मा, ऋषिकेश पाठक, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, राज बहादुर सिंह, दीप शिखा तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, मुन्ना यादव, गया शंकर कुशवाहा, रंजीत आदि उपस्थित रहे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play