Gurgaon News: पोर्टल से भूखंड खरीदने की प्रक्रिया शुरू – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में सेक्टर विकसित करने के लिए ई-भूमि पोर्टल से भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी नंबर वन राकेश सैनी ने बताया कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीदने के लिए भू-मालिकों को अपनी भूमि का विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सरकार द्वारा 31 अगस्त (तीसरा चरण) तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसके दौरान भूमि मालिक पोर्टल पर अपनी भूमि का विवरण अपलोड कर सकते हैं। फर्रुखनगर क्षेत्र में रेवेन्यू एस्टेट फर्रुखनगर, मुबारकपुर, सुल्तानपुर तथा फर्रुखनगर मास्टर प्लान के तहत सेक्टर एक, 2, 3, 4, 5, 6, 7 के विकास के लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव है।
भूमि मालिकों की सुविधा के लिए एचएसवीपी ने फर्रुखनगर में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें गांव मुबारकपुर में 14 जुलाई, सुल्तानपुर में 17 जुलाई को कैंप लगेगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जो भूमि मालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर पंजीकरण, भूमि विवरण अपलोड करने तथा प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी प्रदान करेंगे। भूमि मालिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर कैंप में पहुंचकर अपनी भूमि का विवरण पोर्टल पर अपलोड करवाएं। ताकि प्रस्तावित विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News