Garhwa News: स्कूल का तोड़ा समरसेबल पाइप, जलापूर्ति बाधित – Hindustan

Garhwa News: स्कूल का तोड़ा समरसेबल पाइप, जलापूर्ति बाधित फोटो भवनाथपुर एक: असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े गए समरसेबल पाइप दिखाते विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य
भवनाथपुर, प्रतिनिधि।
स्थानीय जामा दो उच्च विद्यालय परिसर में लगे चापाकल के समरसेबल पाइप को गुरुवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में आक्रोश व्याप्त है। उक्त संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय परिसर में लगा समरसेबल चापाकल छात्रों और शिक्षकों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत है। रात के अंधेरे में किसी ने समरसेबल का पाइप तोड़ दिया। उससे जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी मिली। उसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की गंभीर घटना है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की तैयारी में जुटा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News