Garhwa News: स्कूली छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल – Hindustan

Garhwa News: स्कूली छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच शुक्रवार से साइकिल वितरण की शुरुआत कर दी गई। कार्यक्रम के पहले दिन डंडई, बैलाझंखड़ा, जरदे, करके और लवाही के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। बीडीओ देवलाल करमाली, कल्याण पदाधिकारी सनी कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, भूमि संरक्षण विभाग के विधायक प्रतिनिधि नकछेदी राम व अन्य लोगों की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया। साइकिल पाकर बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। मौके पर बीडीओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल का बेसब्री से इंतजार था।
उसकी शुरुआत की गई है। पहले दिन लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित किा गया। बच्चे मन लगाकर पढें। वहीं कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सौंपे गए सूची के अनुसार साइकिल वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में मिली ड्यूटी के कारण साइकिल वितरण में कुछ देर हुई है। अब धीरे-धीरे आवंटित सभी साइकिल का वितरण कर दिया जाएगा। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की गंभीर सोच का ही परिणाम है कि छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण हो रहा है। उससे छात्रों को पढ़ाई में परेशानी नहीं होगी। मौके पर अमरजीत राम, पंकज चौबे, बुद्धि नारायण प्रसाद, राजेश मेहता, विकास कुमार, दीनानाथ पांडेय, अनिल राम, नीलकंठ सिंह, अरुण राम, नेपाल राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News