Aamir Khan Latest News, Updates in Hindi | आमिर खान के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
आमिर खान (Aamir Khan) एक्टर, डायरेक्टर, और प्रोड्युसर हैं. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr Perfectionist) भी बुलाया जाता है. उनका जन्म 14 मार्च 1965 को  मुंबई में हुआ (Date of Birth) था. आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म प्रोड्युसर थे, उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है. आमिर की स्कूली शिक्षा मुंबई से ही हुई है. 
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं जिनके साथ उनकी शादी 15 वर्षों तक चली (Aamir first wife). उनसे दो बच्चे, इरा और जुनैद हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्टर किरण राव से शादी की. इनसे एक बेटा आजाद राव खान है, ये दोनों भी अब अलग हो चुके हैं. 
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई 2026 को बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी की. आमिर की यह तीसरी शादी है. गौरी की पिछली शादी से क्विन नाम का एक बेटा भी है.
आमिर खान भारतीय सिनेमा में खुद को बेहद प्रभावी और लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर स्थापित कर चुके हैं. इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण मिला. साथ ही, 2017 में चीन की सरकार ने उन्हें एक मानद उपाधि से भी सम्मानित किया (Aamir Padma Awards). आमिर पहली बार स्क्रीन पर अपने चाचा नासिर हुसैन की 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में आए (child actor). बड़े होने पर, बतौर एक्टर वे पहली बार 1984 में बनी प्रायोगिक फिल्म ‘होली’ में नजर आए. उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में वर्ष 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली (Qayamat se qayamat tak). 
साल 1999 में उन्होंने ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ (Aamir Khan Productions) की स्थापना की, जिसकी 2001 में बनी पहली फिल्म लगान विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स के लिए नामांकित हुई (Lagaan Academy awards). इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. वे एक एक्टिविस्ट और मानवीय कार्यों में लगे रहने वाले शख्स हैं, लगातार सामाजिक मुद्दों पर बोलते रहते हैं जिसके कारण कई बार राजनैतिक विवाद (Aamir political controversy) भी खड़े हो चुके हैं.
आमिर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.
 
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से पांच जुलाई को एक निजी समारोह में शादी की. ये उनकी तीसरी शादी है. इससे पहले वह रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं. लेकिन 61 के आमिर की तीसरी शादी कई लोगों को रास नहीं आई और फिर शुरू हुआ ट्रोलिंग और कैरेक्टर असैसिनेशन का लंबा दौर.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- आमिर खान ने बीते दिन तीसरी शादी की. अब उनका वेडिंग लुक काफी वायरल हो रहा है. वहीं सिंगर अफसाना हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं.
आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ वेडिंग की. शादी के बाद दोनों को पहली बार स्पॉट किया गया, जहां उनकी सादगी और सिंपल लुक की तारीफ हुई.
जबसे आमिर खान ने तीसरी शादी की है, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. गौरी के बेटे के फैशन सेंस पर लोगों ने सवाल उठाए हैं. जानें क्यों?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी हैं. दोनों की शादी शानदार रही. मगर आमिर की शादी में उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव दिखाई नहीं दीं. सलमान-शाहरुख भी जश्न में शामिल नहीं हुए. आखिर क्यों?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की रजिस्टर मैरिज चर्चा में है. शादी में रीना दत्ता, किरण राव, सलमान खान और शाहरुख खान की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, इसके पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल, आमिर और गौरी अपनी नई शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं.
रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने तीसरी शादी रचा ली हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज की. शादी की तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें आमिर और गौरी रजिस्टर्ड मैरिज करते दिख रहे हैं. इस फोटो में दोनों के परिवारों को भी देखा जा सकता है. देखें.
आमिर खान के लुक्स यूं तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई दफा अपने अटपटे लुक्स पर आमिर को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार एक्टर के सिंपल वेडिंग लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. आमिर ने अपनी तीसरी शादी में धोती-कुर्ते के साथ पैर में पायल भी पहनी. उनकी पायल ने पूरी लाइमलाइट लूट ली.
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी कर ली है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पहली दो शादियों के 16-16 साल चलने को लेकर मीम्स और मजेदार चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कहा जा रहा है कि 2024 में खबर मिल सकती है.
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही 100 और 200 करोड़ के क्लब की शुरुआत करने के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि असल जिंदगी में उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी उतना ही दमदार है.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की साथी गौरी स्प्रैट से शादी की. अब इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बात को सर्च करने लगे कि क्या गौरी ने अपना धर्म बदला?
न्यूलीमैरिड कपल आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. गौरी स्प्रैट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शादी की कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. 
संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी रचाई. घर में प्राइवेट सेरेमनी के अंदर उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर की. वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज जी5 से अचानक हट गई.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रविवार सुबह बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी की. समारोह का पहला वीडियो भी सामने आ गया है. जिसमें यह कपल परिवार के बीच रजिस्टर पर हस्ताक्षर करता हुआ दिखाई दे रहा है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में सादगीपूर्ण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की. इस निजी समारोह में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए. शादी का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को नई शुरुआत के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं.
एक तरफ जहां बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे जुनैद खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आमिर खान ने गैरी स्प्रैट से शादी कर ली है, और उनका वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म होने को है. ऐसे में आमिर अपने घर से बाहर निकलकर मीडिया को धन्यवाद कहते दिखे. साथ ही वो राज ठाकरे को गाड़ी तक छोड़ने भी पहुंचे, जिसमें उनके साथ डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी थे.
आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर ली है. परिवार की मौजूदगी में सादगी से हुई शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे उनकी शादी की पहली तस्वीर बताया जा रहा है. तस्वीर में दोनों परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन को देखकर किसी की भी नजरें उनपर अटक सकती हैं. 
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. फोटो में आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी नजर आए. दोनों बच्चों की मौजूदगी ने इस शादी को और भी खास बना दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News