Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डालपुर में मोहर्रम के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने घर पहुंचकर मां, उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम डालपुर निवासी मुमिना पत्नी असलम ने तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई की सुबह करीब सात बजे मोहर्रम के अवसर पर एक कमेटी का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इसी ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया。
आरोप है कि गांव निवासी मुस्लिम पुत्र आस मोहम्मद अपने बेटों पेटा हरे, कासिम और नासिर के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए मुमिना, उनके बेटे इसरार और बेटी तवासुम के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद घायल परिवार थाना गैंसड़ी पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दुर्विजय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play