मानसी में पुलिस की छापेमारी, देशी कट्टा मिला: खगड़िया में आरोपी फरार, 3 जिंदा कारतूस भी बरामद; तलाश जारी – Dainik Bhaskar

खगड़िया पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है। मानसी थाना क्षेत्र के न्यू बंगलिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरा
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मानसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू बंगलिया गांव निवासी राहुल कुमार (पिता मसूदन यादव) ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा रखे हैं।
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने न्यू बंगलिया गांव में आरोपी के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही राहुल कुमार घर से भागने लगा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
इस संबंध में मानसी थाना में कांड संख्या 189/26 दर्ज किया गया है। आरोपी राहुल कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26(ii) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने, बनाने और उसकी तस्करी करने वालों के विरुद्ध खगड़िया पुलिस का अभियान जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News