वियतनाम स्पीडबोट हादसे में केरल के दंपती की भी मौत, परिवार सदमे में; शवों की वापसी की कर रहा प्रतीक्षा – Jagran

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलटने से केरल के कोल्लम जिले के एसी थामस और उनकी पत्नी लोवेनी थामस की भी मौत हो गई। …और पढ़ें
वियतनाम नाव हादसा।
वियतनाम में स्पीडबोट पलटने से भारतीय दंपती की मौत।
केरल के कोल्लम जिले से थे एसी थामस और लोवेनी।
परिवार शवों के आने का इंतजार कर रहा, सरकार कर रही मदद।
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलटने से जिन भारतीय पर्यटकों की मौत हुई, उनमें केरल के कोल्लम जिले का एक दंपती भी शामिल था।
मृतकों की पहचान एसी थामस और उनकी पत्नी लोवेनी थामस के तौर पर हुई है। उनके परिवार वालों ने बताया कि उन्हें शनिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली और वे अब उनके शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
इस घटना के बारे में बात करते हुए मृतक दंपती के रिश्तेदार नेल्सन डी थामस ने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। एसी थामस और उनकी पत्नी पिछले सप्ताह वियतनाम की यात्रा पर गए थे।
शनिवार दोपहर दो बजे हमें खबर मिली कि लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। सभी बहुत सदमे में आ गए, क्योंकि वे बहुत अच्छे लोग थे। हर कोई उन्हें पसंद करता था। अगले दिन हमें संदेश मिला कि उनके शव कल या परसों आएंगे।
थामस के भाई वर्गीज ने कहा कि परिवार को पहले सूचित किया गया था कि स्थिति गंभीर है। इसके बाद पता चला कि दोनों दुर्घटना में मारे गए। परिवार ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार से मदद मिल रही है और वे शवों को केरल लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, स्पीडबोट का कैप्टन गिरफ्तार

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News