सिंघिया पीएचसी में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित: बीडीओ ने लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया, टीबी मुक्त… – Dainik Bhaskar

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शनिवार को टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण किट वितरित की गई।
यह वितरण प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने की।
इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे और टेक्नीशियन दिनेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने टीबी मरीजों को पोषण किट सौंपते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य देश को टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए आम लोगों की भागीदारी और जागरूकता को आवश्यक बताया।
बीडीओ ने लोगों से टीबी जांच शिविरों में अपनी जांच और काउंसलिंग कराने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि समय पर जांच और उपचार से व्यक्ति, उसका परिवार और समाज सभी सुरक्षित रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति टीबी के प्रति जागरूक होकर समय पर इलाज कराता है, तो गांव, पंचायत और पूरा क्षेत्र टीबी मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News