Mathura News: गौशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने कृष्णा शर्मा को प्रधानमंत्री एवं अजय सिंह को उपप्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। जब युवा सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी राष्ट्र समृद्ध एवं उन्नत बनता है।
विशिष्ट अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अनूप कुमार गुप्ता ने समस्त छात्र सांसदों को शपथ दिलाते हुए कहा कि जैसा युवा सोचता और बोलता है करता है, वैसा ही राष्ट्र बनता है। प्रबंधक शिवेंद्र गौतम ने विद्यार्थियों से नैतिकता, अनुशासन, सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यपरायणता तथा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के संस्कारों के विकास का सशक्त माध्यम है।
इससे पूर्व आचार्य कैलाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कुल 34 कक्षाएँ हैं। प्रत्येक कक्षा से 4 छात्र सांसदों का चयन किया गया, जिससे कुल 136 सांसद चुने गए। इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख प्रो. (डॉ.) कृष्ण कुमार कनोडिया, बांके बिहारी शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, प्रो. (डॉ) पुष्कर शर्मा, नितिन सोनी, राहुल, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन कैलाश शर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play