छत्तीसगढ़ के शदाणी-दरबार के पांचवी पीठाधीश का जारी होगा स्मारक-सिक्का: माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती… – Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ से जुड़े विषय पर भारत सरकार ₹200 का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह सिक्का शदाणी दरबार, रायपुर की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर जारी होगा। इसके साथ ही उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किय
कोलकाता टकसाल में हो रहा तैयार
दरबार के प्रवक्ता नंदलाल साहित्या और उदय साईं ने बताया कि यह विश्वभर में बसे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है। उनका कहना है कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी होने का यह पहला अवसर है। उन्होंने बताया कि इस पहल को साकार करने में सिक्का संग्राहक विक्रम तेजवानी की वर्षों की मेहनत और प्रयासों की अहम भूमिका रही।
प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लूणावत के अनुसार, ₹200 मूल्यवर्ग का यह स्मारक सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में तैयार किया जा रहा है। इसका वजन 35 ग्राम होगा और इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल तथा 5 प्रतिशत जस्ता का मिश्रण रहेगा।
संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि स्मारक सिक्के का अनावरण इसी सप्ताह होने की संभावना है। जारी होने के बाद श्रद्धालु और संग्राहक इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के साथ ही कोलकाता टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News