Faridabad News: अपडेट:::: बिजली संकट झेल रहे लोगों ने जाम लगाया – Hindustan

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। लगातार चार दिनों से बिजली संकट झेल रहे इस्माइलपुर क्षेत्र के लोगों का सब्र शुक्रवार रात को जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारे के पास सड़क जाम कर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने पहले दोपहर में भी रोड जाम किया। आश्वासन के बावजूद जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों ने रात में फिर से रोड जाम कर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान जेई के साथ धक्का-मुक्की करने का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, महिलाओं ने जेई पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। रात में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद लोगों ने हंगामा समाप्त किया。
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके इलाके में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति लगातार बाधित थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण बिजली संकट बना हुआ था लेकिन निगम की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। नौ जुलाई की रात को इस्माइलपुर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। लोगों ने बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दे दी,लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद नजर नहीं आई तो लोगों ने शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारे के पास रोड जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। अरोप है कि शिकायत सुनने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के जेई के साथ धक्का-मुक्की की गई और कॉलर पकड़ लिया गया। उधर, महिलाओं ने जेई पर बदसलूकी का आरोप लगाया। हंगामे का पता चलने पर स्थानीय पार्षद के पति मौके पर पहुंचे और जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक भी जब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो लोगों का गुस्सा फिर भड़क उठा। शाम करीब 7:30 बजे करीब 500 लोगों ने गुरुद्वारे के पास सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही बिजली निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य तेज कराया। करीब एक घंटे तक लोग हंगामा करते रहे। रात करीब 9:00 बजे बिजली निगम ने खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया। जिसके बाद यहां बिजलीआपूर्ति शुरू हो गई।
———————-
हंगामा करने वालों में बकाएदार शामिल थे:
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ जवाहर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लाने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी। लोगों को ट्रॉली में लाए जा रहे ट्रांसफार्मर की फोटो भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने हंगामा किया। सड़क पर पानी भरा हुआ था। वहीं स्टोर से ट्रांसफार्मर निकालने के लिए भी प्रक्रिया को पूरा करना होता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में बिजली बिल के काफी बकाएदार शामिल थे। उनके अनुसार, एक व्यक्ति पर करीब पांच लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसका मीटर भी उखाड़ भी दिया गया था। ऐसे लोगों को विरोध जताने का मौका लगा तो वे आगे आ गए थे। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई थी। हंगामा करने वालो लोगाें की शिकायत पुलिस को भी दी जाएगी, ताकि लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
———————–
पिछले तीन दिन में हुई बिजली खपत
तारीख खपत
10 जुलाई 207.23
09 जुलाई 179.3608 जुलाई 207.23
———–
पिछले तीन दिनों में बिजली कंट्रोल रूम में आईं शिकायतें
शिकायतें तारीख
5,084 10 जुलाई
8,262 09 जुलाई
7,598 08 जुलाई
———————————
1,260 –मेगावाट लोड पहुंचा 10 जुलाई को
750 मेगावाट लोड पहुंच गया था 08 जुलाई को
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बिजली-पानी संकट पर डॉक्टरों का प्रदर्शन
नूंह। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में बिजली और पानी की समस्या को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने निदेशक कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण विरोध जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी हल नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु जोगी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में हालात और खराब हुए हैं, जिससे डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में इस प्रकार की स्थिति चिंता का विषय है।
डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें रोजाना मरीजों के उपचार के दौरान संक्रमण और अन्य जैविक जोखिमों के बीच काम करना पड़ता है। ऐसे में स्वच्छ पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। पानी की कमी के कारण हाथ धोने और अन्य जरूरी स्वच्छता मानकों का पालन करना मुश्किल हो रहा है। इससे संक्रमण नियंत्रण पर भी असर पड़ सकता है।
प्रदर्शन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों का ज्ञापन कॉलेज निदेशक को सौंपा। साथ ही उन्होंने अनिश्चितकालीन कैजुअल लीव का नोटिस भी दिया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि खराब व्यवस्थाओं के कारण कई बार स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी असर पड़ता है, जिससे मरीजों को परेशानी हो सकती है।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि खराबी को दूर कर बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि अस्थायी इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए।
———–
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News