फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026: इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरकार सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई – BBC

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफ़ाइनल में एंट्री पा ली है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Peter Joneleit/Icon Sportswire via Getty Images
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफ़ाइनल में एंट्री पा ली है.
मियामी में खेले गए इस मुक़ाबले में शुरुआती बढ़त नॉर्वे को मिली, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए पहले बराबरी की और फिर एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागा.
दरअसल, मैच के पहले हाफ के 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल ने नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई. लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में जूड बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया. हाफ टाइम पूरा होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था, जिस वजह से मुक़ाबला रोमांचक हो गया.
इसके बाद दूसरे हाफ़ के एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने एक और गोल दाग दिया. मैच के 93वें मिनट में किए गए इस गोल ने इंग्लैंड की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बरकरार रखते हुए मैच 2-1 से जीत लिया.
साल 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है. अब सेमीफ़ाइनल में टीम का मुक़ाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.
नरोत्तम मिश्रा को दतिया में क्यों नहीं मिला टिकट और आरएसएस की क्या है चर्चा?
ट्रंप की धमकी के बाद मोजतबा ख़ामेनेई का आया संदेश, 'ख़ून का बदला' लेने की कही बात
पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ़्रेंस न करने को लेकर अब न्यूज़ीलैंड में पूछा गया सवाल
प्रेग्नेंसी में ली गई दवाइयां क्या बच्चे तक पहुंचती हैं? भारत में चल रहा एक्सपेरिमेंट देगा जवाब
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News