इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने साउथहैंपटन में खेले गएं 5वें और आखिरी टी20 में 95 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ ब्रूक IND vs ENG टी20 सीरीज में 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। इंग्लिश कप्तान ने सीरीज में सबसे अधिक 229 रन बनाए और उन्हें इस लाजवाब परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ब्रूक ने इन 229 रनों के साथ इतिहास रचा और वह भारत के खिलाफ टी20 द्वीपक्षीय सीरीज में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा है।
हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 5 मैचों की 4 पारियों में उन्होंने 114.50 की औसत और 214.02 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 229 रन बनाए।
इससे पहले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 2022 में तीन मैच की टी20 सीरीज के दौरान भारत के खिलाफ सबसे अधिक 184 रन बनाए थे।
हैरी ब्रूक की किस्मत भारत के खिलाफ 5वें टी20 के दौरान ज्यादा ही मेहरबान रही थी। जब वह 3 के निजी स्कोर पर थे तो पारी के 6ठें ओवर में प्रिंस यादव ने उन्हें लगभग अपने जाल में फंसा लिया था। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में इंग्लैंड के कप्तान ने गेंद को हवा में मार दिया था, मगर शॉर्ट थर्डमैन पर तैनात शिवम दुबे गेंद को जज नहीं कर पाए और उन्होंने कैच टपका दिया। ब्रूक ने इसके बाद अगली दो गेंदों पर बैक टू बैक दो छक्के जड़े। उन्होंने 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी।
ब्रूक का दूसरा कैच पारी के आखिरी ओवर में छूटा जब वह 90 के निजी स्कोर पर थे। अगर उनका पहला कैच पकड़ा जाता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
हैरी ब्रूक और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की विशाल साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
इंग्लैंड ने इस टी20 सीरीज में 4-0 से टीम इंडिया का सूपड़ा साफ किया। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इंग्लैंड ने भारत को सीरीज में बुरी तरह रौंदने के साथ आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छीना।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play