Breaking News LIVE: टोरंटो फेस्टिवल में फायरिंग से 2 की मौत, ईरान में धमाकों से बढ़ा तनाव; पढ़ें देश-दुनिया क – India.Com

हॉस्टल का खाना खाकर कई बच्चे बीमार
महाराष्ट्र के शाहदा, नंदुरबार में समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में खाना खाने के बाद कई छात्र बीमार पड़ गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नंदुरबार की जिला मजिस्ट्रेट मिताली सेठी भी शहादा के अस्पताल पहुंचीं. वे सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के हॉस्टल के उन छात्रों की हालत का जायजा लेने गईं, जो खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए हैं.

ईरान-अमेरिका में बढ़ी जंग
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी अब जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है. अब तक अमेरिका की तरफ से ईरान के जास्क शहर में 10 से ज्यादा धमाके हो चुके हैं.

कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी
कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित लोकप्रिय ‘सल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार रात अचानक हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2018 में इन्होंने अपने सफर की शुरुआत ETV भारत से की. बतौर एंकर 3 साल तक अनगिनत खबरें पढ़ीं, लिखीं और … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News