सुरक्षित और सख्त कानून व्यवस्था के रूप में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का जनपद के लिए दावा किया जाता है. लेकिन वाराणसी में ही एक ऐसा सनसनीखेज मामला आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वाराणसी में मानव तस्करी और जबरिया शादी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि, परिजनों शिकायत के बाद इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरईगांव क्षेत्र में मानव तस्करी के साथ-साथ जबरिया शादी करने से जुड़ी एक घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है. हालांकि, इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन, यह घटना अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है.
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
DCP प्रमोद कुमार की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत एक किशोरी को 5 जून को अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद पूरा परिवार परेशान था. यह पूरी घटना गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के सहयोग से अंजाम दिया गया. इसके बाद परिजन द्वारा पुलिस में इसकी शिकायत की गई और पुलिस ने लड़की से संपर्क करके उसे मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले एक युवक की मदद से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था. किशोरी को 1 लाख रुपये में मथुरा ले जाकर बेच दिया गया. घटना की रूपरेखा के अनुसार यह मानव तस्करी के अलावा जबरदस्ती शादी करने से भी जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि इस मामले में वाराणसी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, और आगे भी जांच की बात कही जा रही हैं.
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.