लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब स्थित एक नामी फूड कैफे ‘हंगरी प्वाइंट’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां परोसे गए एक पिज्जा में जिंदा सुंडी (कीड़ा) रेंगती हुई पाई गई। ग्राहक की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आए सेहत विभाग ने कैफे पर रेड की। जांच में भारी खामि
गांव हेडों बेट के रहने वाले विशाल ने बताया कि वे माछीवाड़ा के ‘हंगरी प्वाइंट’ कैफे में पिज्जा खाने गए थे। उन्होंने जैसे ही ऑर्डर किया और पिज्जा उनकी टेबल पर आया, तो वे हैरान रह गए।
पिज्जा के ऊपर एक जिंदा सुंडी रेंग रही थी। विशाल ने तुरंत इसकी वीडियो बनाई और कैफे के मैनेजर को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। गड़बड़ी पकड़े जाने पर कैफे मैनेजर ने गलती छिपाने के लिए तुरंत पिज्जा बदलने का ऑफर दिया। लेकिन विशाल ने इसे साफ मना कर दिया और सीधे सेहत विभाग को मामले की जानकारी दे दी।
सेहत विभाग का एक्शन, मैनेजर ने मानी गलती
मामला सामने आते ही एसएमओ (SMO) डॉ. लखविंदर सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डॉ. दविंदर वर्मा के नेतृत्व में सेहत विभाग की एक स्पेशल टीम मौके पर रवाना की।
निरीक्षण में खुली पोल: डॉ. दविंदर वर्मा ने बताया कि टीम ने जब ‘हंगरी प्वाइंट’ के किचन और स्टोर रूम का निरीक्षण किया, तो वहां साफ-सफाई को लेकर कई गंभीर कमियां पाई गईं।
दोषी पाया गया कैफे: डॉक्टर वर्मा के मुताबिक, कैफे मैनेजर ने भी पिज्जा में सुंडी मिलने की बात को स्वीकार किया है। इसके बाद नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने मौके पर ही कैफे का चालान काट दिया।
डॉक्टर की सलाह: बाहर के खाने से बचें
इस घटना के बाद डॉ. दविंदर वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे बाहर के फास्ट फूड और अनहाइजीनिक खाने से परहेज करें। खासकर इस मौसम में जितना हो सके, घर का बना हुआ शुद्ध और ताजा भोजन ही करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.