Chandauli News: स्कार्पियो की टक्कर से आटो चालक की मौत – Hindustan

Chandauli News: चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव में बीते शनिवार की देर रात को स्कार्पियो-आटो की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान 38 वर्षीय आटो चालक विनोद गोड़़ की मौत हो गई। जबकि आटो में बैठा 50 वर्षीय राजेश कन्नौजिया बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के नादी छावनी पर के रहने वाले विनोद गोड़़ आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह गांव के 50 वर्षीय राजेश कन्नोजिया को आटो में बैठाकर घर जाने लगा।
जैसे ही वह चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर गांव के समीप पहुंचा कि स्कार्पियो से आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से आटो सहित सवार फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों बाहर निकालकर चहनियां पीएचसी भेजा। चहनियां पीएचसी पर हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने आटो चालक विनोद को मृत घोषित कर दिया। बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस परिजनों की तहरीर पर स्कार्पियो सहित चालक की तलाश में जुटी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News