Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सहकारी समिति सोनपुर पर किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने के कारण दर्जनों संख्या में एकत्रित हुए किसानों ने समिति पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान किसानों का कहना था कि जमीन अधिक है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री में जमीन कम शो कर रहा है। जिससे उन्हें समिति से पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त मात्रा में यूरिया-डीएपी नहीं मिलने से किसानों को धान की रोपाई के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान चंद्रमा सिंह, ब्योमेश सिंह, धर्मराज सिंह, अमर सिंह, ओम शंकर सिंह, प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके पास जमीन अधिक है। जिसका फार्मर रजिस्ट्री कराने के बावजूद अभिलेख में कम शो कर रहा है। जिससे उन्हें आवश्यकता से डीएपी-यूरिया मिल रहा है। किसानों ने पहले की तरह खतौनी के अनुसार डीएपी और यूरिया वितरण कराने की मांग किया। ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके।
प्रदर्शन में धनंजय सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, कैलाश सिंह, नयन सिंह आदि किसान शामिल रहे। उधर सोनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव समरजीत सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अभिलेख में जितना भूमि शो कर रहा है उसके अनुसार एक हेक्टेयर पर पांच बोरी डीएपी और सात बोरी यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play