Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। बहरियाबाद के चकफरीद गांव में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बैठक आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करना था। बहरियाबाद थाने की महिला कांस्टेबल नमिता और पीआरडी की रेखा चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी विस्तृत वैधानिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण चुनौती है, और शासन-प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांस्टेबलों ने महिलाओं में आत्मविश्वास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने साथ हो रहे अत्याचारों को छिपाने के बजाय इसकी शिकायत करनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कहा कि जब तक महिलाओं में साहस और चेतना का संचार नहीं होगा, तब तक शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। एंटी रोमियो स्क्वायड, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित विधिक जानकारी के साथ ही तत्काल पुलिस सहायता के लिए 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी गई। नोडल राजमती ने उपस्थित महिलाओं को संचारी रोगों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, विवेक कुमार पाण्डेय, राहुल यादव रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play