2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर – ABP News

RBI Guidelines on 2000 Rupee Note: साल 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, तब सरकार ने कुछ ही समय में सारे पुराने नोटों को बंद कर दिया था. जिसके बाद 100, 200, 500 और 2000 के नए नोट बाजार में आना शुरू हुए थे. जिसमें से 100, 200 और 500 के नोट तो अब भी बाजार में चल रहे हैं. लेकिन 2000 रुपये के नोट बनना बंद हो गए हैं और बाजार से वापस भी ले लिए हैं. लेकिन फिर भी कई लोगों के पास अब भी 2000 रुपये का नोट है.
बाजार में नहीं चलेगा 2000 रुपये का नोट!
नोटबंदी के कुछ साल बाद ही सरकार ने 2000 रुपये के नोट भी बंद कर दिए थे. लेकिन अब भी कई लोगों की तिजोरी में ये नोट पड़े हुए हैं. हालांकि अब ये नोट किसी काम के नहीं क्योंकि बाजार में तो कोई भी इन्हें लेने से रहा, तो अब इन नोटों का क्या होगा? क्या ये पड़े- पड़े खराब हो जाएगा? नहीं ऐसा बिलकुल भी नहीं है. इसके लिए RBI ने खुद एक तरीका बताया है.
ये भी पढ़ें: Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
क्या करें 2000 रुपये के नोट का?
दरअसल RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बैंक की तरफ से बताया गया है कि अगर आपके पास 2 हजार रुपये का नोट है तो आप इसे बैंक से एक्सचेंज करवा सकते हैं. इस पोस्ट में लखा गया है, ‘अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो ये जानकारी आपके लिए है’.
Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here’s what you should know:

– ₹2000 banknotes continue to be legal tender
– You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
– You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF

इसके आगे इस पोस्ट में बैंक ने लोगों से ऐसी किसी भी तरह की जानकारी के लिए RBI के अपडेट्स से जुड़े रहने को कहा है. साथ ही साथ ज्यादा जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट पर संपर्क करने के लिए कहा है. 
ये भी पढ़ें: भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
तो अगर आपके पास भी अब तक 2 हजार रुपये का नोट रखा हुआ है, जो किसी काम का भी नहीं है. तो आप उसे RBI से आसानी से एक्सचेंज करवा सकते हैं.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc – Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News