Ara News: आरा में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान आज, टॉपर बच्चे होंगे पुरस्कृत – Hindustan

Ara News: रमना मैदान के किनारे स्थित होटल ग्रैंड सभागार में होगा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान आरा। आरा शहर में भोजपुर जिले के होनहार बच्चों को आज 13 जुलाई सोमवार को आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से सम्मनित किया जाएगा। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शहर के रमना मैदान स्थित होटल गैंड सभागार में होगा। इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस साल जो बच्चे बिहार बोर्ड या सीबीएसई या अन्य किसी बोर्ड से दसवीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा। बच्चे अगर मौजूद नहीं हैं तो उनके अभिभावक या परिवार के कोई सदस्य सम्मान समारोह में आ सकते हैं।

सोमवार की सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक छात्र-छात्राओं का निबंधन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि दीप प्रज्जवलित कर करेंगे। समारोह में मेयर इंदु देवी, एसपी राज, डीडीसी सह प्रभारी डीएम अरुण प्रकाश, डीईओ मानवेंद्र कुमार राय समेत अन्य अतिथि हिन्दुस्तान के भव्य मंच पर बारी-बारी से निबंधित छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। प्रमाण पत्र और मेडल होगा वितरित समारोह शुरू होने से पहले बच्चों को निबंधन कराना अनिवार्य होगा। पिछले कई वर्षों से हिन्दुस्तान इस समारोह का आयोजन कर प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई कर रहा है। यही वजह है कि हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस आयोजन में जहां छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलता है, वहीं अतिथियों की बातें बच्चों को प्रात्साहित करती हैं। यहां से अतिथियों की inspirक बातें सुनकर विद्यार्थी न सिर्फ उत्साहित होते हैं, बल्कि उनके लक्ष्य को नई गति मिल जाती है। सपनों का उड़ान मिलती है। कार्यक्रम में मिला है इनका सहयोग मुख्य स्पॉन्सर- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा पावर्ड बाय- जिनवानी मैनेजमेंट कॉलेज को स्पॉन्सर-हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय और माउंट लिटेरा जी स्कूल एसोसिएट स्पॉन्सर-बिस्कोमान चेयरमैन विशाल सिंह, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय और नोट्रेडेम हाई स्कूल सहयोगी संस्थान -एस.टी.एस.वी. इंटरनेशनल स्कूल, द रेडिएंट स्कूल, डॉ. पीसी, आचार्य क्लासेज, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, बी.डी. पब्लिक स्कूल, एच.डी. जैन कॉलेज, मोरटोरियम आईटी एकेडमी, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महाराजा कॉलेज और शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News