Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 75 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया। जलस्तर बढ़कर 136.10 मीटर पर पहुंच गया है जो कि चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर दूर है। जिस तरह से पानी की मात्रा धीरे धीरे बांधों से बढ़ायी जा रही है उससे तटीय इलाकों में खतरा बढ़ सकता है। राहत की बात है कि रामगंगा नदी अभी बिलो गेज पर हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुये शमसाबाद की तराई, गंगापार और कंपिल के कटरी इलाकों में लोगों में दहशत बढ़ गयी है। सबसे अधिक शमसाबाद तराई क्षेत्र के लोग भयाक्रांत हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर शाम को 75 सेंटीमीटर उछाल मार गया। एक दिन पहले गंगा का जलस्तर 135.35 मीटर पर था जो कि बढ़कर रविवार को 136.10 पर आ गया। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी पास किया गया है उसकी मात्रा में भी कुछ इजाफा हुआ है। इससे सोमवार को भी जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। रामगंगा नदी अभी ठहरी हुयी हैं जो बिलो गेज पर हैं। इस नदी में हरेली, खो, रामनगर बैराज से जो पानी पास किया गया है उसकी कोई ज्यादा मात्रा नहीं है। शमसाबाद तराई क्षेत्र के नगला बसोला, समेचीपुर चितार, कमथरी, सैदपुर पिस्तौर, कासिमपुर तराई समेत आस पास के कई गांव में लोगों की चिंता बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ा तो उन लोगों को फिर से मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। कटरी तौफीक के अलावा आस पास के गांव में भी लोग भयभीत होने लगे हैं। क्योंकि यहां के लोग साल दर साल बाढ़ की विभीषिका को झेलते चले आ रहे हैं। गंगापार क्षेत्र के मंझा की मड़ैया, रामप्रसाद नगला, सुभनापुर, बनासीपुर, करनपुरघाट के अलावा पूर्वी क्षेत्र के कटरी सुंदरपुर आदि गांव के लोग भी गंगानदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुये परेशान हो रहे हैं。
गंगा के जलस्तर से पांचालघाट पर कई घाट पानी में डूब गये। पांचालघाट पर सात सीढ़ियां डूब गयी हैं। इससे यहां पर गंगा पुत्रों को अपना सामान भी समेटना पड़ा है। रेतीले स्थान पर रखे तख्त आदि गंगा पुत्रों ने हटा लिए हैं। गंगा पुत्रों ने बताया कि 24 घंटे में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुयी है।
शमसाबाद तराई और गंगापार क्षेत्र में ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
फोटो 8
परिचय-गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी से घिरे घाट।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play