Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक – Hindustan

Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक
महाराज दक्ष प्रजापति जयंती 27 जुलाई को धूमधाम से मनाने का निर्णय
चतरा प्रतिनिधि
जिला प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति की अध्यक्षता में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 जुलाई 2026 को महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती जिला स्तर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफल तैयारी और संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियां तय करने पर सहमति बनी।
बैठक में जिले के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पंचायत अध्यक्षों ने प्रत्येक पंचायत से कम से कम 50 लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है तथा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
बैठक में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति एवं इन्द्रू राम, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, सरोज प्रजापति, अशेश्वर प्रजापति, रोहन प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रजापति, नगर अध्यक्ष जगदीश प्रजापति, नगर सदस्य जितेंद्र प्रजापति सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News