India Israel Relations: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में भारत का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में नए गठबंधन और नए रिश्ते बनाने की जरूरत है. इसी दिशा में वह भारत के साथ संबंध मजबूत कर रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. जेरूसलम टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू का यह बयान दिखाता है कि इजरायल अब सिर्फ अमेरिका पर निर्भर नहीं है. उसके पास भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार भी हैं.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से बातचीत में कहा कि अमेरिका का धैर्य खत्म हो रहा है और इजरायल का अस्तित्व काफी हद तक अमेरिकी समर्थन पर टिका है. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी अमेरिका को इजरायल का एकमात्र सच्चा सहयोगी बताया. इसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के पास भारत जैसे दूसरे दोस्त भी हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि यह जवाब बताता है कि इजरायल अब अपने रणनीतिक विकल्प बढ़ा रहा है और भारत उनमें सबसे अहम साझेदार बनकर उभर रहा है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत और इजरायल के बीच रक्षा क्षेत्र में बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है. दावा किया गया है कि इजरायल की रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स भारत की निजी कंपनियों के साथ Iron Dome के उत्पादन पर चर्चा कर रही है. अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो भारत में इन मिसाइलों का निर्माण हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के लिए यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे हथियारों के उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही भारत के पास बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और कुशल कार्यबल उपलब्ध है.
रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी ताकत है कि वह अमेरिका, रूस, खाड़ी देशों और ईरान जैसे अलग-अलग देशों के साथ बैलेंस रिश्ते रखता है. ऐसे में भारत के साथ रक्षा सहयोग करने पर इजरायल को किसी राजनीतिक दबाव या नई शर्तों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यही वजह है कि विशेषज्ञ इस साझेदारी को केवल रक्षा सौदा नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच उभरते रणनीतिक संबंधों का बड़ा संकेत मान रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट में किए गए दावे संबंधित विश्लेषण पर आधारित हैं और इन पर दोनों देशों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED