Sambhal News: ई-रिक्शा चार्ज करते समय युवक को लगा करंट, मौत – Hindustan

Sambhal News: पंवासा, संवाददाता। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में शनिवार देर रात ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।

थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद निवासी महिपाल (32वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ई-रिक्शा चलाकर बच्चों का पालन पोषण करता था। रविवार देर रात घर में ई-रिक्शा चार्ज करने को उठा। ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय में तार में कट होने पर वह करंट की चपेट में आ गया और तड़पकर दम तोड़ दिया। देररात जब युवक की भतीजी कुमकुम टॉयलेट करने के लिए उठी, तो उसने महिपाल को जमीन पर पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई।

चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन व आस पास के लोग जाग गए। परिजनों ने जब युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई और शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पंवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से पत्नी लक्ष्मी का रो रोकर बुरा हाल है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News