Chatra News: अस्पताल मार्ग की बदहाली से लोग बेहाल, आवागमन में भारी मुसीबत – Hindustan

Chatra News: प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड की स्थिति इन दिनों अत्यंत जर्जर हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बनहा मोड़ तक जाने वाली लगभग आधा किलोमीटर लंबी यह मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां यह पहचानना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची है। सड़क पर बने बड़े-बड़े और गहरे गड्ढों के कारण यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही है, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना होता है। एम्बुलेंस या अन्य वाहनों के हिचकोले खाते हुए गुजरने के कारण मरीजों की स्थिति और भी बिगड़ जाती है। कई बार वाहन इन गड्ढों में फंसकर खराब भी हो जाते हैं。

इस मार्ग के खराब होने से केवल अस्पताल जाने वाले ही नहीं, बल्कि बनहा, बेलखोरी, कानोदवा और साले सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। दैनिक कार्य, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस जर्जर सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।

फोटो 12 जुलाई चतरा 14- मयूरहंड के अस्पताल जाने वाली जर्जर सड़क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News