Chatra News: चतरा राजनीतिक उपेक्षा का शिकार, जनता के हित में जारी रहेगा सेवा कार्य: डॉ. अभिषेक – Hindustan

Chatra News: विशेष ध्यानार्थ- चतरा राजनीतिक उपेक्षा का शिकार, जनता के हित में जारी रहेगा सेवा कार्य: डॉ. अभिषेक विशेष ध्यानार्थ- चतरा राजनीतिक उपेक्षा का शिकार, जनता के हित में जारी रहेगा सेवा कार्य: डॉ. अभिषेक

चतरा संवाददाता

लोकसभा में वे हारे उसका मलाल नहीं है। हार के बाद भी चतरा लोकसभा के लोगों से उसका जुड़ाव रहा और हर सुख दुख में वे उनके साथ हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों को राजनीतिक गुलामी की जंजीरों से आजाद करना चाहते हैं उक्त बातें चतरा लोकसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी डॉ0 अभिषेक सिंह ने होटल सिलेब्रेशन में प्रेस कांफ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि इसके लिये वे यहां लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में जल्द ही जिले में एक विशेष सेवा शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच धोती और साड़ी का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने जिले की राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चतरा लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। जनता जिन जनप्रतिनिधियों को अपना मत देकर संसद तक पहुंचाया, वे चुनाव जीतने के बाद आज क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसका खामियाजा वर्षों से चतरा की जनता भुगत रही है।

डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे कई बुनियादी मुद्दे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करते आ रहे हैं।

फोटो 12 जुलाई चतरा 13- प्रेस वार्ता कर जानकारी देते डा अभिषेक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News