Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा में एक होटल संचालक के किराए के मकान से अज्ञात चोरों ने निर्माण सामग्री और अन्य सामान चोरी कर ली। पीड़ित ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में मनोज कुमार यादव, पिता हरी महतो, मांझतर, पोस्ट ऊपरबहियार, थाना पथरोट, जिला देवघर ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से टीकामघा में किराए के मकान में रहकर होटल का संचालन करते हैं। बताया कि 30 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे वे होटल और मकान में ताला लगाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे।
12 जुलाई 2026 को वापस लौटने पर देखा कि मकान की चहारदीवारी के अंदर रखा सामान गायब है। अज्ञात चोर 15 पीस एस्बेस्टर चदरा, लोहे की दो सीढ़ियां, पांच मोटे लोहे के पाइप और घर के बाहर लगे 35 वाट के पांच बड़े बल्ब चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसके निशान ताले पर स्पष्ट हैं। मनोज यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जमुआ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play