Kanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, Kanpur Hindi News – Hindustan

Kanpur News: कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव के रहने वाले एक युवक ने रविवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बहोरापुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय महेंद्र पुत्र शशी कपूर ने किसी बात से नाराज होकर रविवार रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर उसको परिजन आनन- फानन में अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लाए।
यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए। उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां रीता देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई विशाल व विनय बिलख उठे। सूचना पर सट्टी थाने से एसआई राम लखन ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सट्टी कालीचरण ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। मामले की गहन छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News