Delhi Police News: दिल्ली में पुलिसवाले ने सड़क पर पत्नी को गोली मारी, स्कूटी से जाते समय हो गई थी बहस – Hindustan

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने स्कूटी पर साथ जाते वक्त हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल स्कूटी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने लहूलुहान महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) में तैनात है। यह घटना सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर गली नंबर 2 में हुई। पुलिस ने महिला प्रियंका भाटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुरी इलाके में एक कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहा था, तभी किसी बात पर उन दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद गुस्साए कॉन्स्टेबल ने सड़क पर स्कूटी रोककर बीच रास्ते में ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद चार-पांच लोग घायल महिला को ऑटो-रिक्शा से पास के एलबीएस अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। आरोपी कॉन्स्टेबल स्कूटी सहित फरार है।
बताया जा रहा है कि मनीष और प्रियंका की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक महिला का मायका उत्तर प्रदेश के दादरी में है।
पुलिस इस वारदात के पीछे की असल वजह जानने के लिए मृतक महिला के परिजनों से बातचीत करने के अलावा इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस कॉन्स्टेबल के घर पहुंचकर जांच में जुटी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News