Badaun News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, पड़ताल शुरू, Badaun Hindi News – Hindustan

Badaun News: बदायूं। मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत नहीं दी गई है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव रहटनी का है। यहां मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, लात-घूंसों के साथ मारपीट होने लगी। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस भी वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। वायरल वीडियो के बाद उघैती थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है और न ही घटना की कोई सूचना थाने पर आई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र मिलता है या वायरल वीडियो की जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News