Fashion का नया Trend बने Balloon Sleeve Tops, पार्टी में देंगे परफेक्ट Glamorous Look – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
फैशन के मामले में लड़किया जरा भी पीछे नहीं हटती। आजकल बैलून स्वील टॉप काफी ट्रेंडिंग में है। वैसे इस तरह के टॉप हर एक सीजन के लिए सबसे बेस्ट है, क्योंकि लूज होने की वजह से इसे पहनना आरामदायक होता है। कॉलेज, कैफे डेट, कैजुअल आउटिंग और ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए इस तरह के टॉप बेहद शानदार लगते हैं। 
यह हर मौके पर काफी फैशनेबल लगते हैं। इन टॉप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप इसे जींस और स्कर्ट दोनों के साथ वियर कर सकते हैं। दरअसल, यह अपने स्टाइलिश स्लीव्स की वजह से हर तरह के कपड़ों के साथ जच जाता है। आइए आपको बताते हैं बैलून स्लीव टॉप्स के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में विस्तार से-

हाफ कट बैलून स्लीव टॉप 
वैसे इस तरह के टॉप डिजाइन में काफी ढीले होते हैं और इन्हें आप जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। बैलून स्लीप टॉप में बाजू कोहनी के ऊपर या आसपास तक रहती है। यदि आप फुल स्लीव नहीं पहनना चाहते हैं, तो कोहनी तक वाले टॉप डिजाइन को जरुर पहनें। इसमें कोहनी के ऊपर वाले हिस्से पर हल्का फुलाव रहता है और कोहनी के पास यह बंद रहता है। इसे आप स्ट्रेट पैंट या स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

फुल बैलून स्लीव टॉप
इस तरह के टॉप में आपको कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। ज्यादा ढीले बैलून या हल्के बैलून वाले स्लीव के हिसाब से आप स्कर्ट या जींस का चयन करना। बहुत ज्यादा फूल हुए बैलून स्लीव टॉप पार्टी के लिए अच्छे होते हैं, क्योंकि यह आपको अलग लुक देता है। इसको आप सिंपल बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं। यह टॉप एकदम पार्टी वियर लुक देता है। स्किनी जींस के साथ यह काफी अच्छा लगता है, जिससे बॉडी टेक्सचर और भी बेहतरीन लगती है। 

ऑफ-शोल्डर बैलून स्लीव टॉप
इन दिनों लड़कियां ऑफ-शोल्डर टॉप के डिजाइन का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। बैलून स्लीव टॉप हर किसी के फेवरेट बनते जा रहे हैं। यह टॉप कंधे के नीचे रहता है, लेकिन बाजू बैलून के डिजाइन वाली ही होती है। ग्लैमरस और पार्टी वियर लुक के लिए यह सबसे बेस्ट है। इस टॉप को आप हाई वेस्ट जींस या शॉर्ट स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप खुले बाल या पर्ल वाली इयरिंग पहन सकते हैं।
Tags
अन्य न्यूज़
कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई SIT को जांच की प्रगति और जांच टीम के गठन की जानकारी देते हुए स्टेटस रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करने का विरोध किया।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News