Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। साहित्यिक संस्था परिमल प्रवाह के बैनर तले लोकप्रिय कवि सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हरिवंश प्रभात रचित गीत संग्रह गीत मुझे तुम पर लिखना है का निर्वाण होटल में लोकार्पण हुआ।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सह ज्योतिष शास्त्री विजयानंद सरस्वती व संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सह साहित्यकार डॉ रमेश चंचल,कलाकार प्रेम भसीन,अधिवक्ता सह नेता बलराम तिवारी,कवि राकेश कुमार,परिमल प्रवाह के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,सत्येन्द्र चौबे,सचिव विजय शंकर मिश्र,शिवशंकर प्रसाद, प्रो.आभा मुखर्जी,शर्मिला शुमि,रमेश सिंह,शालिनी श्रीवास्तव व प्रयाग तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ रमेश चंचल ने गीत मुझे तुम पर लिखना है की खूबियों को रेखांकित करते हुए कहा कि इसमें गीत के सभी गुण मौजूद हैं तथा देशज व आंचलिक शब्दों का जीवंत प्रयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी के गीतों का प्रवाह लाजवाब है।
कवि सह लोकतंत्र सेनानी रविशंकर पांडेय ने प्रभावशाली तरीके से विषय प्रवेश कराते हुए जब हरिवंश प्रभात को गीत सम्राट की उपाधि से नवाजा तब उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से इसे अनुमोदित किया। कवि हरिवंश प्रभात की अर्द्धांगिनी शोभा प्रभात ने गीत संग्रह के एक गीत का जबानी सस्वर पाठ करके समारोह को तरंगित कर दिया। इस पर खूब तालियां बजीं,खूब ठहाके लगे। इस अवसर पर अरविंद सिन्हा,रीना प्रेम दूबे,सिद्धेश्वर सिंह,अशोक मिश्र अल्पज्ञ,वंदना श्रीवास्तव,प्रियरंजन पाठक ,जया लक्ष्मी,अंजनी कुमार दूबे,अभिरूचि प्रभात,घनश्याम दूबे देववंती देवी,रविशंकर पांडेय, डॉ अवधेश पांडेय समेत काफी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play