चारपाई पर सो रही बूढ़ी मां पर बरसाए डंडे…बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग को दे दी दर्दनाक मौत – AajTak

Feedback
राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 70 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके ही बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव की है. मृतका की पहचान 70 साल की गीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में उनके बेटे रामनिवास को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में आरोप है कि वारदात उस समय हुई, जब गीता देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं. इसी दौरान उन पर लाठी से हमला किया गया.
मामले की शिकायत मृतका के दूसरे बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस को दी है. शिकायत के अनुसार, घटना वाली रात रामनिवास घर में बेचैन होकर इधर-उधर घूम रहा था. बाद में उसने अपनी पत्नी को जगाकर कहा कि उनकी मां की मौत हो गई है. इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए.
ओमप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि जब वह बाहर पहुंचे तो रामनिवास मां की चारपाई के पास खड़ा था. उसे देखते ही वह वहां से भाग गया. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रामनिवास ने चारपाई को घसीटा और फिर अपनी मां पर हमला किया.
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो सकती है. हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी भी जांच की जा रही है.
 
 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News