रेलवे में करोड़ों की चोरी, ईरान युद्ध में रूस की 'एंट्री'; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें – Hindustan

भारतीय रेलवे की संपत्ति को ‘अपनी संपत्ति’ मानकर यात्रियों द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। RTI आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच एसी कोचों से 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम्स (चादर, तकिया, कंबल, तौलिया) चोरी हो चुके हैं, जिसमें 2022-25 के बीच 56% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। दूसरी ओर ईरान-अमेरिका तनाव के बीच रूस ने भी एंट्री कर ली है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूस ने अपना सबसे सुरक्षित एयरबोर्न कमांड विमान Tu-214PU तेहरान भेज दिया है, जिसे ईरान को मजबूत सैन्य समर्थन का बड़ा संकेत माना जा रहा है। पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें…

भारतीय रेलवे में एसी कोच के बेडरोल (चादर, तकिया, कंबल और तौलिया) की चोरी अब गंभीर समस्या बन गई है। आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, हर रात करीब 8 लाख एसी यात्रियों में से औसतन हर 1,000 में से 1 यात्री बेडरोल का कोई न कोई सामान चुराकर ले जाता है। इंडियन एक्सप्रेस की आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 में कोविड के बाद बेडरोल सेवा बहाल होने के बाद से मई 2026 तक कुल 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम्स चोरी हो चुके हैं। वर्ष 2022 से 2025 के बीच चोरियों में 56 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे अब इस बढ़ती चोरी पर सख्त नजर रख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटालों के खिलाफ जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में ठाकरे ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत स्वार्थों से ऊपर उठकर इस आंदोलन के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। साथ ही वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की गुजारिश करते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद कीमती है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धरना पिछले 24 दिनों से जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को एकीकृत कमान व्यवस्था (थिएटर कमांड) के तहत लाने की 20 साल पुरानी योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूरी योजना सौंपी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

कोलकाता एयरपोर्ट स्थित 136 वर्ष पुरानी बांकरा मस्जिद (गौरीपुर जामा मस्जिद) में नमाज पर लगाई गई अनिश्चितकालीन रोक को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। विपक्षी TMC ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला बताया, लेकिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचकर साफ शब्दों में सरकार का रुख रखा। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा किसी भी चीज से ऊपर है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में बाहरी लोगों के लिए द्वार खुले नहीं रह सकते। उन्होंने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट चीन और बांग्लादेश दोनों के करीब होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच रूस ने बड़ा कदम उठाते हुए अपना सबसे सुरक्षित एयरबोर्न कमांड एयरक्राफ्ट Tu-214PU तेहरान भेज दिया है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर यह विमान ईरान पहुंच चुका है। टुपोलेव डिजाइन ब्यूरो का यह विशेष संस्करण सामान्य यात्री विमान Tu-214 का संशोधित रूप है, जो उड़ते हुए कमांड पोस्ट के रूप में काम करता है। मॉस्को-तेहरान के बीच इस तैनाती को क्रेमलिन द्वारा ईरान को मजबूत सैन्य समर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News