Vikasnagar News: अमलावा नदी पर पुलिया नहीं बनने से दिक्कत – Hindustan

Vikasnagar News: कालसी, संवाददाता। प्रखंड की ग्राम पंचायत व्यास नहरी में अमलावा नदी पर बनी पुलिया बीती बरसात में बह गई थी। अभी तक पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को नदी पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान नदी के उफान पर आने से ग्रामीणों के सामने दूसरे छोर तक जाने की समस्या पैदा हो जाएगी। पुलिया से इंदिरा कालोनी, व्यास भूड़, व्यास नहरी, रोहाड़ा, जोकला के ग्रामीण आवागमन करते थे। नदी के दूसरे छोर पर ग्रामीणों की खेती और पशुओं की छानियां हैं। इन दिनों नदी के उफान पर आने से पैदल पार कर खेतों में कामकाज करने और पशुओं को चारापत्ती देने नहीं जा पा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण रमेश खन्ना, दया नेगी, दीपक सिंह, रतन सिंह, नवीन, अनु, सुनील ने बताया कि नदी के दूसरे छोर पर सरकारी स्कूल भी है। नदी के उफान पर आने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो हो गया है। बीते चार दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणो की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। खेतों तक पहुंचने और पशुओं को चारा देने के लिए उन्हें हर दिन तीन किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया निर्माण किए जाने की मांग की है। उधर, एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि संबंधित विभाग को पुलिया निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि समस्या हल हो सके।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News