Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवादददाता। स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर बरौनी रिफाइनरी में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में 11 जुलाई को बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर क्लब (तरंग) में कवि सम्मेलन व जुबली हॉल में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने कहा कि कविता भावनाओं को कलात्मक रूप से व्यक्त करने का माध्यम है। इसके जरिये हम जीवन के विभिन्न पहलू हेतु प्रेरित होते हैं।
अशांत भोला, डा. अर्जून सिसोदिया, राणा वीरेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल मिश्र, प्रियंका राय शरीखे कवियों ने अपनी कविता पाठ के जरिये स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुबली हॉल में भव्य कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किय गसा। कला प्रदर्शनी के जरिये पॉट पेटिंग, माई वेस्ट माई वंडर मॉडल प्रतियोगिता सहित रंगोली प्रतियाोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मिट्टी के गमलों पर आकर्षक पेटिंग व चित्रकारी के जरिये स्वच्छ भारत, पर्यावरण तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।
मोके पर कोर एवं परियोजना ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा समेत कई सीजीएम, जीएम, ऑफिसर एसोसिएशन तथा बीटीएमयू के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा बल्कि सहयोग और रचनात्मकता की भावना को भी मजबूत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play