Bulandsehar News: गार्ड और केयरटेकर में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज – Hindustan

Bulandsehar News: नगर क्षेत्र में एक कोठी पर तैनात एक गार्ड और केयरटेकर के बीच जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ​नगर कोतवाली में पहले पक्ष की ओर से नरसेना निवासी शीशपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह मोतीबाग के समीप एक कोठी पर केयरटेकर का काम करता है। आरोप है कि कोठी पर तैनात गार्ड ने पीड़ित शीशपाल सिंह के साथ मारपीट की और जान से मराने की धमकी दी। ऐसे में पीड़ित को जानमाल का खतरा बना हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष से गार्ड ब्रजेश कुमार पुत्र ओमकार सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई की दोपहर उसने गेट पर खड़े शीशपाल से वहां खड़ा होने के लिए मना किया गया।

आरोप है कि शीशपाल सिंह ने गाली-गलौच करते हुए पीड़ित ब्रजेश कुमार के साथ मारपीट की और कोठी के मालिक भरत गोविल से उसकी शिकायत कर दी। बाद में कोठी के मालिक ने पीड़ित को छत पर बुलाया, जहां पहले से ही आरोपी शीशपाल व कोठी मालिक के चालक शुक्ला ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया गया, जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News